दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें

दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें
दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें
 नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी ने लाखों दिलों
पर राज किया है। फैंस आज भी उनकी केमेस्ट्री को सुपरहिट मानते हैं।
रणवीर और दीपिका कुछ ही महीने में पेरेंट्स बनने वाले हैं।रणवीर सिंह
और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में मोस्ट लव्ड कपल माने जाते हैं।
ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन उनकी केमेस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है।
दीपिका पिछले कई महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस
कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपडेट के बीच
एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है।

रणवीर-दीपिका की जोड़ी है फैंस में हिट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने चार साल की डेटिंग के बाद 2018 में

शादी की थी। इनकी प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की

रासलीला: रामलीला’ से शुरू हुई थी। दीपिका-रणवीर की जोड़ी जब भी साथ

नजर आती है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता। हालांकि, इस कपल को

लेकर एक ऐसी बात सामने आई है, जो उनके कुछ फैंस का दिल तोड़ सकती है। 

रणवीर सिंह को लेकर आई ये खबर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में सब कुछ ठीक न होने की खबर

कई बार आ चुकी है। हालांकि, दोनों ने हर बार इन अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब

एक दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाकर दिया है। लेकिन इस बार कुछ अलग ही

खबर सामने आ रही है। फिल्म ज्ञान की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने

शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 

सच में डिलीट की फोटो?

इंस्टाग्राम खंगालने पर रणवीर सिंह के प्रोफाइल पर 2023 के पहले की ही कोई

पोस्ट नजर नहीं आई, जिनमें दीपिका के साथ उनकी शादी की तस्वीरें भी शामिल

हैं। जबकि, दीपिका के प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें हैं। रणवीर की प्रोफाइल पर

शादी की फोटोज न देखते हुए फैंस ने इस पोस्ट पर चुटकी ली है।

फैंस ने कही ये बात

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘जॉनी सिंस के कारण हुआ।’ वहीं कुछ

यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। बता दें कि इसके पहले दीपिका पादुकोण

के इंस्टा से फोटो डिलीट करने की खबरें तेजी से फैली थीं। हालांकि, उन्होंने फोटो

डिलीट न कर, उसे कुछ समय के लिए हाइड कर दिया था।

दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फैंस रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’

में देखेंगे। कुछ दिन पहले सेट से दीपिका की बीटीएस तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »