दूसरे चरण में मध्‍य प्रदेश की छह सीटों पर सियासी रण

दूसरे चरण में मध्‍य प्रदेश की छह सीटों पर सियासी रण
दूसरे चरण में मध्‍य प्रदेश की छह सीटों पर सियासी रण

 नई दिल्ली। MP Lok Sabha Election 2024 Phase 2: देश में 26

अप्रैल को दूसरे चरण में 13 राज्‍यों की 88 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें

मध्‍यप्रदेश की छह लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। इन छह लोकसभा सीटों

पर कुल 80 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लगातार सात बार से

सांसद वीरेंद्र सिंह और चार बार से सतना लोकसभा सीट जीतने वाले गणेश

सिंह की सियासी साख दांव पर है। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी

लोकसभा के चुनावी समर में उतरे हैं।MP Lok Sabha Election Phase

2 Voting मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान

होगा। इन सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। सतना सीट से

चार बार से सांसद गणेश सिंह पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका

सामना सिद्धार्थ कुशवाहा से है। सिद्धार्थ पिछले साल गणेश सिंह को विधानसभा

चुनाव हरा चुके हैं।

सतना लोकसभा सीट

सतना से चार बार के सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने इस बार भी अपना प्रत्याशी

बनाया है। कांग्रेस ने सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट दिया है। नारायण

त्रिपाठी को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उतारा है। नौ निर्दलीय समेत कुल 14

प्रत्याशी इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव

में गणेश सिंह को सिद्धार्थ कुशवाहा ने 4041 मतों से हराया था।

रीवा लोकसभा सीट

रीवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा ने ब्राह्मण चेहरों पर दांव खेला है। भाजपा

ने मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्र पर भरोसा जताया है। जनार्दन मिश्रा का रीवा लोकसभा

सीट पर 10 सालों से कब्जा है। भाजपा ने उन पर तीसरी बार भरोसा जताया है। कांग्रेस

ने जनार्दन मिश्र के सामने नीलम अभय मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।नीलम मिश्रा ने

2013 में भाजपा की टिकट पर सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। उनके पति

अभय मिश्रा मौजूदा समय में सेमरिया से विधायक हैं। बसपा ने रीवा सीट पर अभिषेक

पटेल को टिकट दिया है। सात निर्दलीय समेत कुल 14 प्रत्याशी यहां चुनाव मैदान में हैं।

दूसरे चरण में मध्‍य प्रदेश की छह सीटों पर सियासी रण

खजुराहो में इस बार चुनाव दिलचस्प है। कांग्रेस से गठबंधन के तहत यह सीट समाजवादी

पार्टी को मिली थी। मगर यहां से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द हो चुका है।

इसके बाद ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के आरबी प्रजापति को कांग्रेस और सपा समेत

गठबंधन में शामिल पर्टियों ने साझा प्रत्याशी घोषित किया है।भाजपा से विष्णु दत्त शर्मा

चुनावी मैदान में हैं। बसपा से कमलेश कुमार मैदान में हैं। यहां चार निर्दलीय समेत कुल

14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।टीकमगढ़ लोकसभा सीटटीकमगढ़ लोकसभा सीट पर दो

निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने डॉ. वीरेंद्र कुमार को टिकट दिया

है। उनके सामने कांग्रेस से खुमान उर्फ पंकज अहिरवार उतरे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने

अहिरवार दल्लूराम को पर भरोसा जताया है। भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार लगातार सात

बार से सांसद हैं। खास बात यह है कि टीकमगढ़ सीट से लगातार तीन बार जीत चुके हैं और

अब चौथी बार इसी सीट से चुनाव मैदान में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »