
धनतेरस के मौके पर जब PM Modi ने किया राम मंदिर का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश के प्रगति की गति भी तेज होगी,
इस सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के पांच
स्तंभ तय किए हैं:- 1- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारी होने से पहले का बचाव।, 2- समय पर बीमारी की
जांच।, 3- मुफ्त और सस्ता इलाज, सस्ती दवाएं।, 4- छोटे शहरों में अच्छा इलाज, डॉक्टरों की कमी दूर
करना।, 5 – स्वास्थ्य सेवा में टेक्नॉलॉजी का विस्तार। मोदी ने कहा कि एक समय था, जब इलाज में लोगों
के घर, जमीने, गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी।
पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़ कर रख देती थी। मैं अपने गरीब
भाई-बहनोंं को इस बेबसी में नहीं देख सकता था, इसलिए ही ‘आयुष्मान भारत’ योजना ने जन्म लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया, गरीब के 5 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।
देश में लगभग 4 करोड़ गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव
के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ‘आयुष्मान योजना’
के अंतर्गत लाया जाएगा। आज धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक
उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना
कार्ड दिया जाएगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय
वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी।