धमकियों के बीच बदली गई खिड़कियां

 

धमकियों के बीच बदली गई खिड़कियां
धमकियों के बीच बदली गई खिड़कियां
सलमान खान को लगातर धमकियां मिल रही है। एक्टर के घर के बाहर फायरिंग भी हुईं है। सुरक्षा के
मद्देनजर रखते हुए उनके घर की खिड़कियों और बालकनी के हिस्से को बदला जा रहा है। अब सलमान
खान पहले की तरह बालकनी में खड़े होकर फैंस से नहीं मिल पाएंगे।सलमान खान को धमकियां
मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा सिद्दी की मौत के बाद से एक्टर के घर
की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अभी भी लगातार धमकियां मिल रही है। आज सुबह से बांद्रा स्थित उनके घर
पर कॉनट्रैक्शन जारी है। मीडिया खबरों के मुताबिक एक्टर और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते
हुए घर की खिड़कियों को बदला जा रहा है। इसके साथ ही बालकानी में भी काम किया जा रहा है जहां
अक्सर दबंग खान अपने फैंस से मिलने आते थे। एक्टर को घर के बाहर सुरक्षा बलों की संख्या भी
बढ़ा गई है। इतना ही नही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से
बचने के लिए हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
 

धमकियों के बीच बदली गई खिड़कियां

 दरअसल, सलमान खान को कई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह से जान से मारने की

धमकी मिल चुकी है। बीते साल मई में सलमान के घर के बाहर दो बदमाशों ने फायरिंग भी की थी

जिसके बाद एक्टर सुरक्षा की गई थी। धमकियों के बाद सलमान के करीबी दोस्त और नेता बाबा

सिद्दकी की भी गोली से मार कर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद घर में डर का माहौल बना हुआ है।

इसलिए सलमान के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो

सलमान खान अभी बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। इस साल सलमान के लिए बेहद खास होने

वाला है क्योंकि उनकी फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। ए आर मुरुगदास की डायरेक्शन में

बन रही है फिल्म सिकंदर में नजर आ रहे है। फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »