
नई चुनौती से संभावित रूप से निपटने के लिए तैयार रहना महत्वपूर्ण
इससे पहले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कर्नाटक में ह्यूमन
मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामलों की पुष्टि की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने
बताया कि तीन महीने की बच्ची को ‘ब्रोंकोन्यूमोनिया’ की शिकायत थी और उसे बेंगलुरु के
बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता
चला था। उसे पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ‘ब्रोन्कोन्यूमोनिया’ से पीड़ित आठ
महीने के एक शिशु को तीन जनवरी को बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके
बाद जांच में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला। बताया जाता है कि शिशु के
स्वास्थ्य में अब सुधार है। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि यह ध्यान देने वाली बात है कि दोनों
मरीजों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा
यह दो बच्चों में पाया गया है। मैंने स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी दिनेश गुंडुराव से बात की।
उन्होंने विभाग के साथ बैठक की। सरकार जो भी निर्णय लेगी, उसे लागू करेगी।” सरकार
सभी एहतियाती कदम उठाएगी और इस बीमारी का दस्तावेजीकरण करेगी।