नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज ने दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज ने दाखिल किया नामांकन
नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज ने दाखिल किया नामांकन

भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने मंगलवार, 30 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में

लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप

सिंह पुरी और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी नजर आए। नामांकन से

पहले बांसुरी स्वराज ने रोड शो में भाजपा की ताकत दिखाई। उन्होंने कहा कि यह

राष्ट्रीय चुनाव है और भाजपा आत्मविश्वास से भरी हुई है। पीएम मोदी ने बहुत काम

किया है; हम अपने प्रदर्शन रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं। 

पीएम मोदी की आयुष्मान भारत जैसी जन कल्याण योजना

बांसुरी स्वराज ने कहा कि अगर दिल्ली की बात करें तो सीएम अरविंद केजरीवाल

नफरत की राजनीति करते हैं और इसी वजह से उन्होंने पीएम मोदी की आयुष्मान

भारत जैसी जन कल्याण योजना को राष्ट्रीय राजधानी में लागू नहीं होने दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर जनता मुझे जिताएगी तो मैं सुनिश्चित करूंगी कि पीएम

मोदी की जनकल्याणकारी योजना ‘आयुष्मान भारत’ दिल्ली में भी लागू हो।

केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम अभी दो चरणों में हैं,

पांच चरणों का मतदान अभी बाकी है, और हमें ‘400 पार’ मिलेगा… बांसुरी

जी का शानदार प्रदर्शन और जीत होगी…।

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज ने दाखिल किया नामांकन

दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो

गई। पहले दिन 13 उम्मीदवारों ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष

अपने पर्चे दाखिल किए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेन्द्र चंदोलिया

ने एक विशाल जुलूस के बाद उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र (आरक्षित) से

अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस जुलूस में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल

थे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए

गए विवरण के अनुसार, चांदनी चौक से चार, उत्तर पश्चिम दिल्ली से तीन और

उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीट से दो-दो पर्चे दाखिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »