
नए दोस्त बनाने में होती है हिचकिचाहट
दोस्ती विशेषज्ञ चैनल जैक ने बताया कि लोग कुल मिलाकर आपको बेहतर या
बदतर बना सकते हैं, इसलिए आप किसके साथ दोस्ती करना और किसके
साथ जुड़ना चुनते हैं, यह महत्वपूर्ण है और इसका आपके जीवन की गुणवत्ता
पर सीधा प्रभाव पड़ता है।एक्सपर्ट ने बताया कि जो लोग नए दोस्त बनाना
चाहते हैं वह किसी ‘तीसरी जगह’ की तलाश कर सकते हैं। ये एक अच्छा
तरीका है। एक्सपर्ट ने बताया कि तीसरी जगह कोई भी हो सकती है और
जब आप यहां जाना शुरू करेंगे तो नए लोगों से बातचीत करने का मौका
मिलेगा। शुरुआत में ये थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन जैसे-जैसे
आप रोजाना यहां जाना शुरू करेंगे आप सहज हो जाएंगे और यकीनन
आप नए दोस्त बना लेंगे। एक्सपर्ट ने बताया कि बाहर घूमते
समय किसी अजनबी से कुछ छोटी-छोटी बातें हो ही जाती हैं, जो आम
बात है और एक थोड़ी देर में ये बातचीत खत्म भी हो जाती है, जिसके
बाद लोग अलग हो जाते हैं। ऐसे में आप छोटी-छोटी बातचीत से अनजान
लोगों से बात करना शुरू करें और आगे बढ़ें। अगर सामने
वाला आपकी बातों में दिलचस्पी दिखा रहा है तो बातचीत जारी रखें और
अपने बारे में जानकारी साझा करें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। अकेले इवेंट
में जाना आपको मुश्किल लग सकता है, लेकिन नए दोस्त बनाने के लिए
आपको आपके कंफर्ट जोन से निकलना पड़ेगा। बहुत से
लोगों को लगता है कि वो डांस नहीं कर सकते, लेकिन इवेंट में जाकर
लोगों के बीच रहकर बढ़िया डांस करते हैं, ऐसा क्यों? क्योंकि वह
अपने कंफर्ट जोन में हैं, जहां उन्हें डांस करने की कभी जरूरत ही महसूस
नहीं हुई और फिर उन्हें इससे डर लगने लगा।