
नए सांसदों को PM Modi की सलाह
इस दौरान सांसदों को मोदी ने कहा कि लोग आपके पास आएंगे और कहेंगे कि
वे आपको कैबिनेट में जगह दिला सकते हैं। अब तकनीक ऐसी है कि मेरे हस्ताक्षर
वाली एक सूची सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं
कि ये सभी प्रयास बेकार हैं। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं इन साजिशों का
शिकार न बनें। INDI Alliance ने इन चुनावों में फर्जी खबरों में विशेषज्ञता
हासिल कर ली है, उनके पास डबल पीएचडी है। वे इसका इस्तेमाल कर सकते
हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अफवाहों से दूर रहें…ब्रेकिंग न्यूज के दम पर
देश नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा ति मेरे लिए ये जन्म सिर्फ और सिर्फ, एक
जीवन एक मिशन, और कौन है मेरी भारत माता। ये मिशन है 140 करोड़ देश
वासियो के सपनों को पूरा करने के लिए खप जाना। मुझे समर्थन देने के लिए
मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने
में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने जौर देते हुए कहा कि मैंने पहले भी कहा है
कि मेरा पल-पल देश के नाम है, मेरा पल-पल आपलोगों के नाम है, मैं 24/7
मौजूद हूं। हमें मिलकर के देश को आगे बढ़ाना है।