
नए साल में छाएगा मोचा मूस कलर के आउटफिट का जादू
जैसे हर कलर में एक चमक होती है, लेकिन इसमे वह चीज नहीं होती है। इसलिए मोचा मूसा कलर
को न्यूड कलर की कैटेगिरी में रखा जाता है। यह ब्राउन शेड होता है। इसलिए कुछ लोग इसको मिट्टी
का कलर भी कहते हैं। इसमें आपको मेटेलिक, शिमर, प्लेन, साटन और एम्ब्राइडरी वर्क हर चीज मिल
जाएगी। वहीं लेदर में भी इस कलर को काफी पसंद किया जाता है।आपको हर एक फैब्रिक में इस तरह
का कलर मिल जाएगा। आप इस कलर में किसी भी तरह का आउटफिट वियर कर सकती हैं। आप
चाहें तो इस कलर में इंडो वेस्टर्न आउटफिट भी डिजाइन करवा सकती हैं। वहीं इस कलर के साथ
कॉन्ट्रास्ट कलर भी पहन सकती हैं। बता दें कि डार्क शेड के साथ इस तरह का कलर सबसे ज्यादा
अच्छा लगता है। इस तरह से आप भी ट्रेंड का हिस्सा बन पाएंगी।मोचा मूस कलर टोन को फॉलो
करते हुए अपने लिए वेस्टर्न ड्रेस तैयार करवा सकती हैं। फेयर स्किन टोन पर यह कलर काफी
अच्छे लगते हैं। इसके अलावा डार्ल कलर वाले लोग कॉन्ट्रास्ट करके ये कलर पहनते हैं, तो यह
कलर बहुत ज्यादा उभरकर आता है। यह कलर सटल होता है, जोकि हर इवेंट के लिए बेस्ट होता
है।अगर आप भी पार्टी में शामिल होने का मन बना रही हैं, तो इस कलर वाले आउटफिट्स को
ट्राई कर सकती हैं। इस कलर में आपको अगर आप साटन का फैब्रिक लेकर ड्रेस डिजाइन कराएंगी,
तो यह और भी ज्यादा सुंदर लगेगा। इसके साथ आप एक्सेसरीज में भी इस तरह का कलर टोन
ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक बहुत अच्छा लगेगा। वहीं पार्टी में हर कोई आपके
आउटफिट की तारीफ करेगा।