उनकी मांगों का समर्थन करने पहुंचे विधायक बलराज कुंडू

26/10/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
महम रोहतक हरियाणा
धरना स्थल पर बोलते हुए महम विधायक ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी अपने
हक के लिए सड़कों पर बैठे हैं। यह बड़ा दुर्भाग्य है कि जो सरकार बड़े-बड़े दावे करती आई है
कि गरीबों का उत्थान करेंगे। आज उनकी जुमलेबाजी और सच्चाई क्या है ? ये सब के सामने है |
अंत्योदय के नाम पर आपको एक उम्मीद जगाई गई कि
यह सरकार हमारा उत्थान करेगी, लेकिन आज आपकी नौकरी को खाने का काम किया जा रहा है।
नगरपालिका के बाहर नौ दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी
दिवाली पर सैलरी बढ़ाना और बोनस देने का काम किया जाता है
लेकिन दुर्भाग्य देखिये सफाई कर्मचारी अपने जायज हकों को लेकर सड़कों पर है |
ये कहा जाता है कि जहां सफाई होती है वहां पर भगवान का वास होता है,
आज अगर आप काम पर नहीं है तो पूरा हरियाणा प्रदेश गंदगी में जीवन जीने को मजबूर है |
बलराज कुंडू ने कहा कि इस सरकार ने 2022 तक सभी को
पक्के मकान देने का वादा किया था, आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही थी,
लेकिन आज सरकारी स्कूल बंद किये जा रहे है, जिसमें गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं।
यानी ऐसी पक्की व्यवस्था जिसमें गरीब का बच्चा बड़ा अफसर न बने और
गरीब का बच्चा अपने माता-पिता की तरह सफाई करके मजदूरी करें,
उसकी पुख्ता व्यवस्था ये सरकार कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है |
नगरपालिका के बाहर नौ दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी
महम विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण सफाई कर्मचारियों
के परिवारों का चूल्हा न जलने की आज़ नौबत आ चुकी है |
इसलिये बलराज कुंडू ने अपनी तरफ से प्रत्येक सफाई कर्मचारी के परिवार को 10 किलो
आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 लीटर रिफाईड दिया, ताकि परिवार भूखा ना रहे ।
श्री कुंडू ने कहा की वो विधानसभा में भी पुरजोर तरीके से सफाई कर्मचारियों की आवाज उठाएंगे और उनकी लड़ाई मे पूरा सहयोग देंगे।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज