नवरात्रि में इस तरह से बनाएं कच्चे सिंघाड़े का फलाहरी सब्जी

नवरात्रि में इस तरह से बनाएं कच्चे सिंघाड़े का फलाहरी सब्जी
नवरात्रि में इस तरह से बनाएं कच्चे सिंघाड़े का फलाहरी सब्जी
अगर आप भी नवरात्रि के नौ दिन तक व्रत रखें और आप भी अलग-अलग
प्रकार की फलाहर रेसिपी खोज रहे हैं तो आपको कहीं और जानें की जरुरत
नहीं है इस लेख में हम आपको बताएंगे शुद्ध सात्विक खाना बनाने के लिए
आप कच्चे सिंघाड़े से कैसे स्वादिष्ट सब्जी बनाएं। नोट करें ये रेसिपी। नवरात्रि
का त्योहार का आरंभ 3 अक्टूबर से हो गया है। इस बीच मां दुर्गा के भक्तों ने 9
दिनों तक व्रत रखा है। इन नौ दिनों तक भक्त जन देवी मां की आराधना और
पूजा करते हैं। अगर आप भी व्रत के दौरान शुद्ध और सात्विक खाने की रेसिपी
देख रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। व्रत में सिंघाड़ा खूब खाया जाता है,
सिंघाड़े के आटा भी खाया जाता है। अगर आप कच्चे सिंघाड़े से कुछ नया
बनाना चाहता हैं तो यह रेसिपी जरुर ट्राई करें। 

कच्चे सिंघाड़े की सब्जी की सामग्री

– कच्चा सिंघाड़ा

– देसी घी

– जीरा

– काली मिर्च

– नींबू रस 

– बारीक कटी हुई हरी धनिया

– सेंधा नमक 

नवरात्रि में इस तरह से बनाएं कच्चे सिंघाड़े का फलाहरी सब्जी

 

– सबसे पहले आप कच्चे सिंघाड़े को अच्छे पानी में डालकर साफ कर लें।

– इसके बाद सिंघाड़ों का छिलका निकाल दें। 

– फिर आप ऊपर की तरफ से सिंघाड़े के दो भाग में कर दें। फिर इसके छिलके को

निकालना काफी आसान हो जाता है।

– आप छीले हुए सिंघाड़ों को पानी से धो लें।

– इसके बाद गैस पर कड़ाही चढ़ाएं। इसमें अब देसी घी डालें और गर्म होने के

बाद जीरा भी डाल दें।

– जीरा भूनने के बाद इसमें कटे हुए सिंघाड़े डालें। इनमें फिर सिंघाड़ों को तेज

फ्लेम पर भून लें। जब तक इनमें सोंधी महक आने लगे।

– इसके बाद आप सिंघाड़े पर सेंधा नमक, पिसी काली मिर्च, बारीक कटी हुई हरी

धनिया डाल दें। अब इसमें नींबू का रस डालें।

– तैयार है आपका गर्मागर्म सिंघाड़े की सब्जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »