निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया Income Tax Bill 2025, जानें क्या-कुछ है खास?

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया Income Tax Bill 2025, जानें क्या-कुछ है खास?
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया Income Tax Bill 2025, जानें क्या-कुछ है खास?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली
प्रवर समिति ने इसमें कुछ बदलाव की सिफारिश की थी।
उक्त विधेयक को शुक्रवार को सदन में वापस ले लिया गया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में प्रवर समिति की लगभग
सभी सिफारिशों को शामिल करने के बाद संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश किया।
यह विधेयक अपने मूल स्वरूप में फरवरी में पेश किया गया था
और फिर समीक्षा के लिए संसदीय प्रवर समिति को भेजा गया था।
समिति ने 21 जुलाई को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत कीं।
सीतारमण ने कहा कि यह विधेयक आयकर से संबंधित कानूनों को समेकित
और संशोधित करने का प्रयास करता है और 1961 के अधिनियम का स्थान लेगा।

सीतारमण ने आयकर से संबंधित कानून में संशोधन और इसे मजबूत बनाने

के प्रावधान वाला आयकर (संख्यांक 2) विधेयक, 2025 पेश किया।

उन्होंने कराधान अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2025 भी सदन में पेश किया।

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया Income Tax Bill 2025, जानें क्या-कुछ है खास?

विधेयक के उद्देश्यों और कारणों में कहा गया है

‘‘प्रवर समिति की लगभग सभी सिफारिशें सरकार द्वारा स्वीकार कर ली गई हैं।

इसके अलावा, हितधारकों से ऐसे बदलावों के बारे में सुझाव प्राप्त हुए हैं

जो प्रस्तावित कानूनी अर्थ को और अधिक सटीक रूप से व्यक्त करेंगे।

सरकार ने गत 13 फरवरी को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली

प्रवर समिति ने इसमें कुछ बदलाव की सिफारिश की थी।

उक्त विधेयक को शुक्रवार को सदन में वापस ले लिया गया।

विधेयक के कथन में कहा गया है, ‘‘मसौदे की प्रकृति, वाक्यांशों के संरेखण, परिणामी परिवर्तनों

और परस्पर संदर्भों में सुधार किए गए हैं। इसलिए, सरकार ने प्रवर समिति की रिपोर्ट

के अनुसार आयकर विधेयक, 2025 को वापस लेने का निर्णय लिया। परिणामस्वरूप

आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेने के लिए आयकर (संख्यांक 2) विधेयक, 2025 तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »