
नीम की पत्तियों को चेहरे पर लगाने से मिलता है सैलून जैसा ग्लो
ऐसा ही एक पेड़ है जिसके इतने फायदे हैं कि आप इसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे।
यह पेड़ है नीम का पेड़। नीम के पत्तों में इतने फायदे हैं कि आप बारिश के मौसम में बिना
ब्यूटी सैलून जाए भी ब्यूटी सैलून जैसी खूबसूरती पा सकते हैं। नीम के पत्तों में कई गुण
होते हैं। अगर आपको बारिश के मौसम में जलन या खुजली जैसी समस्या होती है, तो
आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल करके स्क्रब बना सकते हैं। पत्तों को सादे पानी से धो लें।
फिर उन्हें पीसकर गाढ़ा दरदरा पेस्ट बना लें।इस पेस्ट को अपने चेहरे और शरीर के
अलग-अलग हिस्सों पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक स्क्रब करें और फिर सादे पानी
से धो लें। इससे त्वचा पर होने वाली जलन और खुजली से राहत मिलेगी। आप चाहें तो
नीम के पत्तों से नहा भी सकते हैं।नीम के पत्तों में कई स्किन रोगों से लड़ने के लिए कई
गुण पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए बेहद लाभदाय है। अगर आप नीम के पत्तों में हल्दी
मिलाकर लगाते हैं तो आपके चेहरे की रंगत बदल सकती है। नीम के पत्तों को सादे पानी
से धोकर दरदरा पीस लें, फिर उसमें हल्दी मिलाएं। आप चाहें तो किचन वाली हल्दी का
भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कसूरी हल्दी सबसे अच्छी मानी जाती है। फिर इस
पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इस मास्क से आपके चेहरे की रंगत निखरेगी। इस
मास्क से आपको ब्यूटी सैलून जैसी ग्लोइंग स्किन मिलेगी।