1500 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के लिए लेफ्टिनेंट
12/11/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
बरवाला हिसार हरियाणा
भारती विद्या मंदिर स्कूल के परिसर में आज विद्यालय के छात्रों को
भारतीय नौसेना के जवानों से सीधी बातचीत करने का अवसर मिला।
1500 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल श्री देवदत्त शर्मा
और उनकी पूरी टीम का डायरेक्टर श्री साधुराम
जाखड़ तथा स्टाफ द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया l
नौसेना के जवानों ने चलाया स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता अभियान
कर्नल शर्मा ने बच्चों को अनुशासन का महत्त्व बताते हुए अपने अनुभव सांझा किए।
उन्होंने बताया कि अनुशासन जीवन में एक महत्वपूर्ण गुण है l एयरफोर्स,
मिलिट्री, नेवी सभी में अनुशासन पहला कदम है l ज्यादा सुविधाओं से पढ़ाई नहीं होती l
कठिनाइयों से मुकाबला करके आगे बढ़ना और कामयाबी प्राप्त करना लक्ष्य होना चाहिए
हमें नौकरी मिले यह उद्देश्य नहीं जीवन में एक
अच्छा इंसान बनना एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है l संघर्ष ही जीवन है ।
प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर क्या करना है
रोज की अपनी 40 से 45 किलोमीटर की यात्रा को पूरी टीम ने दिल्ली से शुरू किया
और आगामी 3 दिसंबर तक लगभग 💯 विद्यालय में जाकर बच्चो को प्रोत्साहित करने,
उन्हें नशा मुक्ति के बारे में जागरूक करने ,अपनी प्रतिभा को निखारना कैसे हैं,
प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर क्या करना है
आदि अनेकानेक मुद्दो पर बच्चो से बातचीत की।
नौसेना के जवानों ने चलाया स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता अभियान
बच्चो के सवालों के जवाब भी दिए। सभी ने उनकी बातो को ध्यान से सुना और समझा।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद गायत्री शाखा से टेकचंद मुदगिल, राजेंद्र भट्ट,
शिवकुमार कौशिक, दिनेश शर्मा, इंद्रजीत शेखावत, देशराज वर्मा, चेयरमैन रमेश
सरदाना ,डॉक्टर कुलदीप शर्मा , मयंक चुग,प्राचार्य मधु शर्मा ,सरोज ,
उर्मिला शिवकुमार शर्मा, भारती एजुकेशन
सोसायटी की सचिव श्रीमती सुनीता जाखड़ आदि उपस्थित थे l
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज
