पंजाबी अखबारों की रायः धनखड़ के इस्तीफे ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी

पंजाबी अखबारों की रायः धनखड़ के इस्तीफे ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी
पंजाबी अखबारों की रायः धनखड़ के इस्तीफे ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी
में बॉम्बे हाईकोर्ट से सभी 12 आरोपियों के बरी होने
और संसद के हंगामेदार मानसून सत्र पर इस हफ्ते पंजाबी अखबारों ने अपनी राय प्रमुखता से रखी है।
उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर जालंधर से प्रकाशित ‘पंजाबी जागरण’ लिखता है
उपराष्ट्रपति के अचानक इस्तीफे से उठ रहे कई सवाल सही हैं
और उनका जवाब मिलना चाहिए, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि जवाब मिलेंगे या नहीं।
उनका इस्तीफा इसलिए भी अधिक आश्चर्यजनक है
क्योंकि दिन में वे सदन में सक्रिय थे और रात में उन्होंने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया
कि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं
कि उनके और सरकार के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हो गए
और फिर वे इस हद तक बढ़ गए कि उन्होंने इस्तीफा देना ही उचित समझा।
अखबार लिखता है- उपराष्ट्रपति का इस्तीफ़ा ऐसे समय में आया है
जब भाजपा अपना नया अध्यक्ष चुनने की जद्दोजहद में लगी हुई है।
अब भाजपा को उपराष्ट्रपति पद के लिए भी उम्मीदवार ढूंढना होगा।

पंजाबी अखबारों की रायः धनखड़ के इस्तीफे ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी

ज़ाहिर है जगदीप धनखड़ ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
चंडीगढ़ से प्रकाशित ‘रोजाना स्पोक्समैन’ लिखता है- धनखड़ ने
अपना राजनीतिक जीवन जनता दल से शुरू किया
और प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।
जनता दल के पतन के बाद, वे कांग्रेस में शामिल हो गए।
वह 2003 से भाजपा में थे और उसी पार्टी ने उन्हें 2019 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया।
अगस्त 2022 में, उन्होंने एनडीए के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति चुनाव जीता।
जालंधर से प्रकाशित ‘अजीत’ लिखता है- वे पिछले तीन सालों से उपराष्ट्रपति पद पर थे
समय-समय पर उनके द्वारा दिए गए स्पष्ट बयानों से सरकार सहित अन्य पक्ष नाराज होते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »