पंजाब पुलिस ने सीमा पार के तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस ने सीमा पार के तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया
पंजाब पुलिस ने सीमा पार के तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया
गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में संलिप्त था और बताया गया है कि हाल ही में उसे
सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की बड़ी खेप मिली थी। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को
30 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया और सीमा पार से मादक
पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया।पुलिस के अनुसार, ड्रोन
का उपयोग कर पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी और यह इस साल की अब
तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की गई है।पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल
किया गया था।’’उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में संलिप्त था
और बताया गया है कि हाल ही में उसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की
बड़ी खेप मिली थी।

पंजाब पुलिस ने सीमा पार के तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,

‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी

करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने एक कार से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद

की और मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के

लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।’’उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन

की तस्करी में संलिप्त था और बताया गया है कि हाल ही में उसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए

तस्करी की गई हेरोइन की बड़ी खेप मिली थी।’’उन्होंने बताया कि घरिंडा थाने में स्वापक

औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई

है। यादव ने कहा कि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और तस्करी के गिरोह

का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »