ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है.
दरअसल यहां एक महिला ने अपने पति को बेरहमी से मार डाला और
उसका शव अपने मायके में घर के आंगन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया.
महिला का कहना है कि वो अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी.
महिला का कहना है कि वो पति की मारपीट और शराब पीने की आदत से तंग आ चुकी थी.
उसके मायके पहुंचकर जब उसने झगड़ा शुरू किया तो उसने गुस्से में
आकर खौफनाक कदम उठा लिया. और पति की गला दबाकर
कर हत्या दी वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.
पति की हत्या करके मायके के आंगन में गाड़ दिया शव
बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की,
जिसके बाद रोज-रोज की मारपीट और शराबी पति से परेशान पत्नी ने
पति की गला दबाकर हत्या कर दी. और घर के आंगन में 4 फीट गहरे गड्ढे में पति का शव गाड़ दिया.
खुलासा तब हुआ जब कई दिनों से लापता बेटे की खोज के लिए मां
सुमित्रा देवी निवासी गांव मंगतखेड़ा थाना पुरवा ने 25 जून को पुलिस
को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया कि मेरा बेटा
ओम प्रकाश घर से कहीं चला गया है. इस सूचना पर पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी.
पत्नी ने अपना जुर्म कबूला
तब पुलिस ने जांच में ससुराल वालों पर शक होने पर शिकंजा कसा.
पुलिस ने पुरवा थाना क्षेत्र के अमरी गांव में ससुराल वालों पर सख्ती की.
पुलिस की सख्ती पर लापता की पत्नी सावित्री टूट गई और पत्नी
की निशानदेही पर युवक का शव बरामद किया गया. पत्नी ने पति के शव
को घर के आंगन में ही गाड़ दिया था. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के
बाद शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं, पुलिस ने आरोपी पत्नी सावित्री देवी को हिरासत में ले लिया है.
पति की हत्या करके मायके के आंगन में गाड़ दिया शव
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना पुरवा के ओम प्रकाश 25 जून को गायब हो गए थे.
आज पता चला कि उनका शव उनकी ससुराल में मिला. घर के अंदर जब खुदाई हुई,
तब उनका शव बरामद हुआ. शुरुआती जांच में उनकी पत्नी के द्वारा
उनकी हत्या कर शव गाड़ देने की बात सामने आई है.
आगे की जांच की जा रही है कि इसमें उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं?
जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
