पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों के लिए निकाय मंत्री ने ली बैठक

भाजपा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तम्भ है

पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों के लिए निकाय मंत्री ने ली बैठक
अपने कैडर आधार पर ही पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
अगले महीने हिसार विधान सभा स्तर का पन्ना प्रमुख सम्मेलन इतिहासिक होगा।
यह बात शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने स्थानीय पीडब्लूडी
रेस्ट हाउस में हिसार विधान सभा हल्के के प्रमुख कार्यकर्ताओं
को संबोधित करते हुए कहे।डॉ गुप्ता ने
इस विषय में पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी विचार विमर्श किया।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों के लिए निकाय मंत्री ने ली बैठक

निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि 21 मई को गुरुजम्बेश्वर युनिवर्सटी में
पन्ना प्रमुखों का एक महा सम्मेलन होगा जिसमें 3000 पन्ना प्रमुख अपनी भागीदारी करेंगे।
हरियाणा के प्रदेश प्रभारी और त्रिपुरा के मुख्य मंत्री रहे बिप्लब् कुमार देब व प्रदेश
अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़  व पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे।
निकाय मंत्री ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जी- जान से जुट जाएं।

बूथ समतियो के गठन के बाद पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां की गई है

उन्होंने बताया कि बूथ समतियो के गठन के बाद पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां की गई है।
पार्टी की अगली योजना पन्ना समितियों के गठन करने की है।उन्होंने बताया कि
सभी 146 बूथों पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां कर ली गई है। पन्ना के दोनों ओर से मिलकर वोटर
लिस्ट में लगभग  60 नाम होते हैं । पार्टी संघठन चुनावी व्यवस्था की आखरी
इकाई तक पहुंच बनाने के लिए पन्ना इकाइयों का गठन कर रही है।
उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख की अहमियत इस बात से समझी जा सकती है

पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों के लिए निकाय मंत्री ने ली बैठक

कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर जिला व मंडल स्तर के
सभी पार्टी पदाधिकारियों को पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करना पड़ता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, प्रोफसर मनदीप मालिक,
मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला, प्रदेश दस्तावेजी प्रमुख प्रवीण जैन,
विधान सभा संयोजक राम चन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा विकास जैन,
मंडल महामंत्री गगन शर्मा, सुशील बुडाकिया, पार्षद  भूप सिंह रोहिल्ला , नरेश सिंघल,
दीनदयाल गोरखपुरिया, सुरेंदर सिंह सैनी, राज कुमार इंदौरा, केपी गुप्ता, सुधा यादव, रत्तन सैनी आदि उपस्थित रहे।
जारी कर्ता
सुरेश गोयल धूप वाला,
 मीडिया प्रभारी, निकाय मंत्री, डॉ कमल गुप्ता
फ़ोन :9416043986

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »