
क्रेयॉन लिपस्टिक
क्रेयॉन लिपस्टिक लड़कियों को बहुत ज्यादा पसंद होती है। यह देखने में
बिलकुल वैसी ही होती है, जैसे कि बचपन में रंग भरने के लिए हम क्रेयॉन
का इस्तेमाल करते हैं। यह लंबे समय तक होंठों को नमी देने का काम करती
हैं। साथ ही इससे होंठ भी नहीं सूखते हैं।
पैंसिल लिपस्टिक
पैंसिल लिपस्टिक देखने में बिलकुल पेंसिल की तरह होती है। इसको इस्तेमाल
करने से लिए सबसे पहले होंठो पर पेंसिल लिपस्टिक की मदद से लाइन बनाएं।
फिर आप इसी का इस्तेमाल लिपस्टिक की तरह भी कर सकती हैं।
क्रीम लिपस्टिक
बहुत सारी लड़कियों को मैट लिपस्टिक पसंद आती है। क्योंकि यह लंबे समय तक
टिकी रहती है। हांलाकि इसको लगाने से पहले लिप्स पर लिप बाम जरूर लगाना
चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने पर आपके लिप्स सूखने लगेंगे। क्रीम लिपस्टिक मैट
लिपस्टिक की तरह होती है। बस फर्क इतना होता है कि आप बिना लिप बाम के भी
इसको लगा सकते हैं। इसका क्रीमी टेक्सचर आपको खूबसूरत लुक देता है।
परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स के लिए नहीं होना होगा परेशान
वहीं कई लड़कियों को ग्लॉसी लिपस्टिक बेहद पसंद आती है। ऐसे में अगर आपको भी
ग्लॉसी लिपस्टिक पसंद है तो आप इसे अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
आजकल लड़कियों को लिप टिंट काफी ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंकि इनको कैरी
करना आसान होता है और इसे लगाना भी काफी ईजी होती है।