पाकिस्तानी सेना ने 3 पत्रकारों को सरेआम फांसी पर चढ़ा दिया

पाकिस्तानी सेना ने 3 पत्रकारों को सरेआम फांसी पर चढ़ा दिया
पाकिस्तानी सेना ने 3 पत्रकारों को सरेआम फांसी पर चढ़ा दिया
भारत के खिलाफ पाक फौज और आईएसआई की खूनी साजिश का पर्दाफाश करते थे। तभी पाकिस्तानी इन
पत्रकारों को भारत का एजेंट करार देते थे। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या भारत का नाम लेने भर से शहबाज
शरीफ ने पाकिस्तानियों को फांसी दे दी?बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान के कुछ महशूर पत्रकार रहस्मय तरीके
से गायब हैं। उनसे जुड़ी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकिन इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि
शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के इशारों पर इन पत्रकारों को अगवा किया गया और फिर इन्हें सूली पर
लटका दिया है। उनका दोष बस इतना था कि ये पत्रकार अपनी रिपोर्टिंग में पाकिस्तान का सच दिखाते थे।
पाकिस्तानी हुक्मरानों को बेपर्दा करते थे। भारत के खिलाफ पाक फौज और आईएसआई की खूनी साजिश
का पर्दाफाश करते थे। तभी पाकिस्तानी इन पत्रकारों को भारत का एजेंट करार देते थे। लेकिन बड़ा सवाल ये
है कि क्या भारत का नाम लेने भर से शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानियों को फांसी दे दी? पाकिस्तानी पत्रकार,
सना अमजद, शोएब चौधरी, नाईला खान को लेकर दावा किया जा रहा है कि शहबाज शरीफ और जनरल
आसिम मुनीर ने फांसी पर लटका दिया है।  यानी सीधे मौत दे दी। ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि
पाकिस्तान में आजादी सिर्फ सरकारी दस्तावेजों में है। असल में पाकिस्तान में सच बोलना सबसे बड़ा
गुनाह है। तभी तो पाकिस्तान के कुछ यूट्यूबर जो न किसी संस्था से जुड़े थे और न ही किसी चैनल से
बस माइक लेकर पाकिस्तान की गली गली में घूमते थे।

पाकिस्तानी सेना ने 3 पत्रकारों को सरेआम फांसी पर चढ़ा दिया

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इन यूट्यूबर्स को सच दिखाने की पाकिस्तान से हिंदुस्तान

की तुलना करने की सजा मिली। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में जो दावा किया जा रहा है उसके मुताबिक

पाक फौज और आईएसआई ने पहले पाकिस्तानी पत्रकारों को धमकी दी फिर पत्रकारों को उनके घर से

किडनैप किया गया। अब पत्रकारों को फांसी पर लटकाने का दावा किया जा रहा है। मशहूर पाकिस्तानी

पत्रकार आरजू काजमी ने अपने चैनल पर खुद दावा किया कि उन्हें भी धमकी वाले कॉल आए। घर से

उठाने की चेतावनी दी गई। आरजू काजमी सही सलामत हैं। लेकिन आरजू काजमी ने भी दावा किया

कि पाकिस्तान के पत्रकारों को डराने धमकाने के साथ उन पर एक्शन लेना भी शुरू हो चुका है।

पाकिस्तान में  सना अमजद, शोएब चौधरी, नाईला खान जैसे यूट्यूब पत्रकारों के साथ कुछ तो

गलत हुआ है और कोई न कोई अनहोनी  तो हुई है। सना अमजद के यूट्यूब प्रोफाइल पर जाएंगे तो

आपके देखेंगे की उसमें सबसे लेटेस्ट वीडियो दो हफ्ते पहले का है। 31 दिसंबर को पोस्ट किए गए

आखिरी वीडियो में अफगानिस्तान के पाकिस्तान पर किए गए हमले का जिक्र है। मतलब ये कि

31 दिसंबर के बाद से सना अमजद ने अपने चैनल पर एक भी वीडियो पोस्ट नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »