पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंसा में 18 लोग मारे गए

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंसा में 18 लोग मारे गए
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंसा में 18 लोग मारे गए
बृहस्पतिवार को बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों पर गोलीबारी की गई। पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने
कहा कि ज्यादातर मृतक शिया समुदाय से थे।पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत खैबर
पख्तूनख्वा प्रांत में गुटीय हिंसा में पिछले 24 घंटे में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और
30 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम
जिले में बृहस्पतिवार को यात्री वैन पर हुए हमले के बाद अलीजई और बागन कबाइलियों
के बीच हिंसा भड़क गई। यात्री वैन पर हुए हमले में 47 लोग मारे गए थे।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंसा में 18 लोग मारे गए

बलिशखेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबल में भी गोलीबारी जारी है। स्वचालित हथियारों

का इस्तेमाल करते हुए कबाइली समुदायों के लोग एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं।हिंसा में अब

तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 30 घायल हुए हैं। मीडिया सूत्रों ने हिंसा में 30 से अधिक

लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। हिंसा में घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया जिसके बाद

विभिन्न गांवों से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।हालात बिगड़ते देख जिले के सभी शैक्षणिक

संस्थान शनिवार के लिए बंद कर दिए गए जिसकी पुष्टि ‘प्राइवेट एजुकेशन नेटवर्क’ के अध्यक्ष

मुहम्मद हयात हसन ने की। बृहस्पतिवार को बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों

पर गोलीबारी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 47

लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक शिया समुदाय से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »