
पीएम मोदी के लिए सरकार बनाना बेहद मुश्किल
एक दिन पहले, मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार पर देश में गरीब लोगों के
अधिकारों और हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया था और
कहा था कि कांग्रेस असंगठित क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से श्रम कानूनों
को “मजबूत” करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में एक
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, खड़गे ने पार्टी के चुनावी वादों
पर प्रकाश डाला और कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं
को 50 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान करेगी। हम युवाओं को अप्रेंटिसशिप की
गारंटी दे रहे हैं। हम सरकार में खाली पड़े 30 लाख पद भी युवाओं को देंगे…
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे…असंगठित
श्रमिकों के लिए श्रम कानूनों को मजबूत करने का काम करेंगे। यह मोदी
सरकार सिर्फ अमीर लोगों के लिए है।’