प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी लक्षद्वीप की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर लक्षद्वीप की यात्रा की थी और इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर
इसकी सुंदरता की तारीफ की। इसके बाद से लक्षद्वीप लगातार ट्रेंड कर रहा है और
दुनियाभर में इसकी बात होने लगी हैं। जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की सुदंरता की बात की
तो उनकी यात्रा पर सियासत शुरू हो गई। यहां तक कि मालदीव नेताओं ने भारत को लेकर विवादित टिप्पणियां कीं।
पीएम मोदी के सपोर्ट में आया बॉलीवुड
इसके बाद मामला इतना ज्यादा बढ़ा कि लोगों ने मालदीव बायकॉट करने का ट्रेंड चला दिया।
अब बॉलीवुड स्टार्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में उतर आए हैं और लक्षद्वीप के टूरिज्म को प्रमोट करने की बात पर जोर दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि जो लोग एडवेंचर करना चाहते हैं,
उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप होना चाहिए। पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने स्नॉर्कलिंग का प्रयास किया। ये आनंददायक अनुभव था।
लक्षद्वीप को प्रमोट करना मालदीव को पसंद नहीं आया
पीएम मोदी का इस तरह से लक्षद्वीप को प्रमोट करना मालदीव को पसंद नहीं आया
और इसके बाद तो जुबानी जंग छिड़ गई। अब बॉलीवुड
स्टार्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी बात रखी है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से मालदीव में बवाल कटा हुआ है।
पीएम मोदी के सपोर्ट में आया बॉलीवुड
वहां के नेता व लोग भारत के प्रधानमंत्री व लक्षद्वीप के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।
मालदीव का यह रूप देखकर अब बॉलीवुड के स्टार्स भी देश के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम,
कंगना रनौत ने खुलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें अपने देश भारत के द्वीपो की सैर करनी चाहिए।