पीएम मोदी ने तमिलनाडु में भरी हुंकार, विपक्ष पर जमकर किया कटाक्षकन्याकुमारी (तमिलनाडु)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की तैयारियों
को लेकर दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। पीएम मोदी और भाजपा का फोकस
दक्षिण की करीब 129 लोकसभा सीटों पर है। इस कड़ी में आज पीएम मोदी
तमिलनाडु पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कन्याकुमारी से देश
के इस दक्षिणी छोर से जो लहर उठी है ये लहर बहुत दूर तक जाने वाली है।
‘विपक्षी गठबंधन का घमंड टूटा’
पीएम मोदी ने कहा, “आज कन्याकुमारी से देश के इस दक्षिणी छोर से
जो लहर उठी है ये लहर बहुत दूर तक जाने वाली है। मैं 1991 में एकता
यात्रा लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर गया था, इस बार मैं कश्मीर से कन्याकुमारी
आया हूं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने देश को तोड़ने का सपना देखने वालों को
नकार दिया है। अब तमिलनाडू के लोग भी ऐसा ही करने जा रहे हैं।
मैं तमिलनाडू की धरती पर बहुत बड़े परिवर्तन की आहट देख रहा हूं।
तमिलनाडू में भाजपा का प्रदर्शन इस बार DMK और कांग्रेस के INDI
गठबंधन का सारा घमंड तोड़ कर रख देगा।”
विपक्ष पर जमकर किया कटाक्ष
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “हमने ऑप्टिकल
फाइबर और 5G दिया, हमारे नाम पर डिजिटल इंडिया स्कीम है। इंडी
अलायंस के नाम पर लाखों करोड़ रुपए का 2G का स्कैम है और डीएमके
उस लूट की सबसे बड़ी हिस्सेदार थी। हमारे नाम पर उड़ान स्कीम है,
इंडी अलायंस के नाम हेलीकॉप्टर स्कैम है। हमारी खेलो इंडिया और
TOPS स्कीम्स से देश ने खेलों में ऊंचा मुकाम हासिल किया, लेकिन
उनके नाम पर CWG स्कैम का दाग है।
पीएम मोदी ने तमिलनाडु में भरी हुंकार, विपक्ष पर जमकर किया कटाक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, “डीएमके तमिलनाडु के भविष्य की ही दुश्मन नहीं है,
डीएमके तमिलनाडु के अतीत की, उसकी विरासत की भी दुश्मन है। हम
तमिलनाडु के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए काम कर
रहे हैं। मैंने हाल ही में थूथुकुडी में चिदंबरनार बंदरगाह का उद्घाटन किया है।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार मछुआरों के कल्याण के लिए भी काम कर रही है।
उन्हें आधुनिक मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान
करने से लेकर किसान क्रेडिट कार्ड योजना के दायरे में लाने तक, हमने उनकी
जरूरतों का ख्याल रखा है।