
पोंछा लगाते समय बस पानी में मिला दें ये चीजें
काली मिर्च पाउडर
आपको बता दें कि चीटियों को काली मिर्च की महक पसंद नहीं होती है। ऐसे में अगर
आप किसी कोने पर चीटियों को देखते हैं और उस जगह पर काली मिर्च पाउडर डालते हैं,
तो वहां से चीटियां भागने लगती हैं। अगर आप पानी के पोछे में काली मिर्च पाउडर
मिलाकर पोछा लगाती हैं, तो इसकी महक से चीटियां और कॉकरोच नहीं आएंगे।
इसके अलावा चीटियों और कॉकरोच को डिटॉल की महक भी पसंद नहीं होती है। इसलिए
रोजाना पोछा लगाने से पहले पानी में एक ढक्कन डिटॉल मिलाकर पोछा लगाने से न सिर्फ
चीटियां और कॉकरोच बल्कि कीटाणू भी घर से दूर रहेंगे। वहीं अगर आपके घर में छोटे
बच्चे हैं, तो आपको पानी में डिटॉल डालकर पोछा लगाना चाहिए।
चीटियों और कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए आप 1 कप पानी में नींबू का रस
और नमक मिलाकर कर स्प्रे बना लें। फिर पोछा लगाने के बाद इस स्प्रे को घर की
दीवारों और दरवाजों के किनारों पर मार दें। क्योंकि चीटियां और कॉकरोच इन्हीं
जगहों से निकलते हैं।