प्रकाश अंबेडकर का आरोप

 

प्रकाश अंबेडकर का आरोप
प्रकाश अंबेडकर का आरोप
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी विभिन्न स्थानीय निकायों
के आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। यह महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस और शरद
पवार की पार्टी के लिए बड़ा झटका है।वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने आज
आरोप लगाया कि उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के शिवसेना गुट ने आदित्य ठाकरे के निजी हित
के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को तोड़ने का फैसला किया। इस बीच, इस सवाल के जवाब में
कि महा विकास अघाड़ी टूट की ओर बढ़ रही है और गठबंधन में सभी दल अलग-अलग चुनाव लड़
सकते हैं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरा कहना यह है कि चाहे वे एक साथ लड़ें,
अलग-अलग लड़ें, एकजुट रहें या अलग हो जाएं, हमारा ध्यान इस पर नहीं है। हमारा ध्यान
महाराष्ट्र की प्रगति की दिशा में काम करने पर है। आने वाले सभी चुनावों में जनता का
आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा।

प्रकाश अंबेडकर का आरोप

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी विभिन्न

स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। यह महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में

शामिल कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी के लिए बड़ा झटका है। पत्रकारों से बात करते हुए,

राज्यसभा सांसद ने कहा कि इंडिया ब्लॉक और महा विकास अघाड़ी गठबंधन लोकसभा और

विधानसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने कहा कि हम मुंबई और नागपुर नगर निगम से अपने

दम पर लड़ेंगे, जो होगा सो होगा। हमें खुद ही देखना होगा। हम अपने दम पर नागपुर से लड़ेंगे।

ऐसा संकेत हमें उद्धव ठाकरे ने दिया है। राउत ने कहा कि मैंने अभी हमारे शहर शिव सेना प्रमुख

प्रमोद मानमोडे से इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कार्यकर्ताओं को लोकसभा और

विधानसभा लड़ने का मौका नहीं मिलता है। इससे पार्टी बल्कि पार्टी के विकास पर असर पड़

रहा है। हमें नगर निगम, जिला परिषद और नगर पंचायत में अपने दम पर लड़ना चाहिए और

अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन को बचाना

कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »