डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Arrested in Liquor Policy Case LIVE हाई कोर्ट से
गिरफ्तारी पर रोक से इनकार के बाद गुरुवार देर शाम ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची।
करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया।
उधर शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी
पर रोक की मांग को लेकर लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची है। इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है
। वहीं, ईडी अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी।
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना, एमएम सुंदरेश और बेला त्रिवेदी की विशेष पीठ आज ईडी की
गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।
AAP Protest: ITO चौक पर भीषण जाम
आइटीओ चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं के प्रदर्शन के दौरान मौके पर भीषण जाम लग गया।
प्रोटेस्ट कर रहे आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में लिए गए
चेन्नई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ
डीएमके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल के समर्थन में अपनी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के
दौरान डीएमके नेता दयानिधि मारन ने कहा, हम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की
निंदा करते हैं।
सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना, एमएम सुंदरेश और बेला त्रिवेदी की विशेष पीठ आज ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।
पुलिस ने आतिशी और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
आइटीओ पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज
को दिल्ली पुलिस ने
हिरासत में ले लिया है। इस दौरान आइटीओ पर यातायात खुलवाया जा रहा है।
