
फिल्म की शूटिंग के बीच हैदराबाद में जान्हवी कपूर ने की विशेष पूजा
जान्हवी कपूर ने तेलुगु फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ में काम किया और तेलुगु दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं।
उनकी आने वाली फिल्म ‘देवरा 2’ में भी उनकी भूमिका खास होने की उम्मीद है। फिलहाल वह राम
चरण की फिल्म ‘आरसी 16’ में काम कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है और इसी
फिल्म के सिलसिले में जान्हवी हैदराबाद पहुंची, जहां उन्होंने न सिर्फ मंदिर में दर्शन किए बल्कि एक
खास पूजा भी की। इससे एक बार फिर पता चलता है कि जान्हवी कपूर पूजा-पाठ में काफी विश्वास
रखती हैं। वह वरुण धवन के साथ धर्मा प्रोडक्शन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर
आएंगी।जान्हवी कपूर की मां मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मातृभाषा तेलुगु है और यही वजह है कि
जान्हवी कपूर का भी वहां से जुड़ाव है। जान्हवी भी धाराप्रवाह तेलुगु बोलती हैं और उन्होंने यह तोहफा ‘
देवरा: पार्ट 1’ की रिलीज के दौरान दिया। गौरतलब है कि श्रीदेवी ने भी अपने करियर में कई तेलुगु
फिल्में कीं। वहीं जान्हवी भी अपनी मां के दिखाए रास्ते पर चल रही हैं। बॉलीवुड से शुरुआत करने
के बाद उन्होंने टॉलीवुड का भी रुख कर लिया है। उम्मीद है कि जान्हवी भी अपनी मां की तरह एक
मजबूत तेलुगु फैन बेस तैयार करेंगी। वैसे जान्हवी की खूबसूरती की तुलना अक्सर उनकी मां से
की जाती है।