फुटबॉल फैंस ने क्रिकेटर्स के साथ की दुर्व्यवहार और मारपीट

फुटबॉल फैंस ने क्रिकेटर्स के साथ की दुर्व्यवहार और मारपीट
फुटबॉल फैंस ने क्रिकेटर्स के साथ की दुर्व्यवहार और मारपीट
मरेफील्ड डीएएफएस क्रिकेट क्लब ने अपने X हैंडल पर ये जानकारी दी। मरेफील्ड डीएएफएस ने कहा कि शनिवार
20 जुलाई 2024 को रोजबर्न पार्क में स्टीवर्ट के मेलविले क्रिकेट क्लब के खिलाफ मैच के दौरान उनके खिलाड़ियों
को लिंगवादी, समलैंगिकता विरोधी और नस्लवादी दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।

स्कॉटलैंड के  एडिनबर्ग में फुटबॉल फैंस ने क्रिकेटर्स के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के कारण एक क्रिकेट मैच रद्द कर दिया

गया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। मरेफील्ड डीएएफएस क्रिकेट क्लब ने अपने X हैंडल पर ये जानकारी दी।

मरेफील्ड डीएएफएस ने कहा कि शनिवार 20 जुलाई 2024 को रोजबर्न पार्क में स्टीवर्ट के मेलविले क्रिकेट क्लब के

खिलाफ मैच के दौरान उनके खिलाड़ियों को लिंगवादी, समलैंगिकता विरोधी और नस्लवादी दुर्व्यवहार का सामना

करना पड़ा। ये घटना उस समय हुई जब रेंजर्स और मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैंस स्टेडियम की ओर बढ़ रहे थे।

मरेफील्ड डीएएफएस ने ये भी दावा किया है कि दो क्रिकेट खिलाड़ियों पर हमला किया गया था, लेकिन पुलिस

ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। मरेफील्ड डीएएफएस ने इस संबंध में X पर सिलसिलेवार कई पोस्ट की। 

फुटबॉल फैंस ने क्रिकेटर्स के साथ की दुर्व्यवहार और मारपीट

क्लब ने X पर लिखा कि, आज मरेफील्ड स्टेडियम के बाहर रोजबर्न पार्क में स्टीवर्ट के मेलविले क्रिकेट

क्लब के खिलाफ Sexist, Homophobic और Racist Abuse के कारण हमारी चौथी टीम को अपना खेल

छोड़ना पड़ा, इस बात ससे हम बहुत दुखी हैं। 

50 गज पर तैनाथ थी पुलिस की 2 टुकड़ियां

एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा कि, केवल इतना ही नहीं, खिलाड़ियों पर शारीरिक हमले के दो मामले

भी हुए। उक्त दुर्व्यवहार के अपराधी मरेफील्ड स्टेडियम में एक दोस्ताना मैच खेल रहे फुटबॉल क्लब के

फैंस थे और पुलिस 50 गज की दूरी पर तैनात थी।पुलिस अधिकारियों की दो टुकड़ियों ने किसी भी घटना

को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया। यही नहीं, खिलाड़ियों की ओर से मदद मांगने पर भी साफ इनकार

कर दिया। ये अविश्वसनीय रूप से दुखद और निराशाजनक है कि हमें अब भी इस तरह के मामलों से

निपटना पड़ रहा है। क्लब ने पुष्टि की है कि वे पुलिस स्कॉटलैंड और अन्य संबंधित अधिकारियों को

अपनी शिकायत का मसौदा तैयार कर रहे हैं, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी

घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »