फ्रांस में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन
भारतीय प्रवासी के एक सदस्य उत्कर्ष ने कहा कि यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास का खुलना हमारे लिए
मददगार होगा क्योंकि वर्तमान में हमें पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए पेरिस जाना पड़ता है। इससे फ्रांस के
दक्षिण में भारतीय समुदाय को बढ़ने में भी मदद मिलेगी। यह वास्तव में एक अच्छी खबर है।पीएम
नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास
का उद्घाटन किया। मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति
इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ्रांस के
मार्सिले में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा कि नया वाणिज्य दूतावास, जिसका उद्घाटन पीएम
मोदी ने किया है। फ्रांस के दक्षिण में भारतीय समुदाय को बढ़ाने में मददगार होगा। भारतीय प्रवासी
के एक सदस्य उत्कर्ष ने कहा कि यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास का खुलना हमारे लिए मददगार होगा
क्योंकि वर्तमान में हमें पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए पेरिस जाना पड़ता है। इससे फ्रांस के दक्षिण में
भारतीय समुदाय को बढ़ने में भी मदद मिलेगी। यह वास्तव में एक अच्छी खबर है।
फ्रांस में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की कंपनियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे भारत की विकास
गाथा का हिस्सा बनकर असीमित अवसरों पर विचार करें। प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों से
कहा कि भारत में निवेश करने का यह सही समय’ है। पेरिस में 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में
मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल हुए। अपने संबोधन में मोदी ने
भारत-फ्रांस के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार व आर्थिक सहयोग और दोनों देशों के बीच
रणनीतिक साझेदारी को इससे मिले प्रोत्साहन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत
स्थिर राजनीति और पूर्वानुमानित नीतिगत तंत्र के आधार पर एक पसंदीदा वैश्विक निवेश
गंतव्य है। मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को बता दूं कि भारत आने का यह सही समय है।
हर किसी की प्रगति भारत की प्रगति से जुड़ी हुई है।