
फ्रिज में मिर्च रखने के वाबजूद भी सड़ जाती है तो इस तरह करें स्टोर
अगर आप सभी मिर्ची को अच्छे से धो लें और फिर गली और खराब मिर्ची को अलग कर दें। यदि
सड़ी-गली मिर्च रहती है तो बाकी मिर्ची के खराब होने डर नहीं रहता।लंबे समय तक मिर्ची को फ्रेश
रखने के लिए आप पहले इन्हें धोएं और फिर ड्राई कर लें। फिर इसकी डंठल तोड़ दें और फिर मिर्च
को जिप लॉक बैग में रख लें उसके बाद फ्रिज में रख दें। यदि आपको ज्यादा समय के लिए रखना
है तो आप पाउच को फ्रीजर के आइसबॉक्स में जमा सकते हैं।सबसे पहले आप मिर्ची को पानी में
कुछ देर के लिए भिगोएं और इसके बाद निकाल लें। इसको लंबे समय तक स्टोर करने के लिए
आप इसकी डंडी तोड़ दें। हरी मिर्च का पानी सूख जाए तो इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
ज्यादा दिन तक हरी मिर्च को स्टोर करने के लिए आप पेपर टॉवल का यूज कर सकते हैं। पहले
आप मिर्ची को धो लें इसके बाद पेपर के तौलिये के यूज से इस्तेमाल करें। इसे एक साफ पेपर
टॉवल में लपेट कर रख लीजिए। अगर आपके पास मिर्ची ज्यादा है तो इसे आप ग्लास कंटेनर
में स्टोर करें।