
बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है
बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार राज्य के लोगों के साथ खड़ी रहेगी और यह
सुनिश्चित करेगी कि राज्य में कोई भी तनाव पैदा न कर सके। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यहां
‘रेड रोड’ पर ईद की नमाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दंगे भड़काने के लिए
उकसाने की कोशिश की जा रही है, कृपया इस प्रकार के जाल में न फंसें। पश्चिम बंगाल
सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है। राज्य में कोई भी तनाव पैदा नहीं कर सकता।
’’ बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधते हुए कहा,‘‘अगर उन्हें
(भाजपा को) अल्पसंख्यकों से समस्या है तो क्या वे देश का संविधान बदल देंगे?
’’ उन्होंने भाजपा की ‘‘विभाजनकारी राजनीति’’ के प्रति अपना विरोध दोहराते
हुए कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास रखती हैं। मुख्यमंत्री ने
‘‘भाजपा की विभाजनकारी राजनीति’’ को ऐसी ‘‘जुमला राजनीति’’ कहा जिसका
उद्देश्य लोगों को विभाजित करना है।इस अवसर पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव
अभिषेक बनर्जी ने भी बात की और पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा का
विरोध करने में पार्टी में एकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पिछले (2024)
लोकसभा चुनावों में, हमने मिलकर भाजपा के आगे बढ़ने का विरोध किया था।
” उन्होंने कहा, “भाजपा कहती है कि ‘हिंदू खतरे में हैं’ और उनके दोस्त कहते
हैं कि ‘मुसलमान खतरे में हैं’। मैं उनसे सांप्रदायिक राजनीति का चश्मा उतारने
के लिए कहूंगा। सच तो यह है कि उनकी राजनीति की वजह से पूरा देश खतरे
में है। अगर वे पश्चिम बंगाल में विभाजन पैदा करने की कोशिश करेंगे, तो हम
इसका विरोध करेंगे।