बच्चों के लिए ले सकते हैं ये खास टैबलेट

बच्चों के लिए ले सकते हैं ये खास टैबलेट
बच्चों के लिए ले सकते हैं ये खास टैबलेट
Honor की ओर से भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नया टैबलेट लॉन्च किया गया है।
इस टैबलेट को Honor Pad X8a Nadal Kids Edition नाम से पेश किया गया है। इसे
बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में शॉक-फ्रूफ बॉडी के अलावा
चाइल्ड-सेफ फीचर्स मिलते हैं।चाइनीज टेक ब्रैंड Honor की ओर से भारतीय स्मार्टफोन
मार्केट में एक नया टैबलेट लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट को Honor Pad X8a Nadal
Kids Edition नाम से पेश किया गया है। इसे बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। इस
टैबलेट में शॉक-फ्रूफ बॉडी के अलावा चाइल्ड-सेफ फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा टैबलेट
की सुरक्षा के लिए सिलिकॉन केस भी साथ में मिल रहा है। इसे खास लॉन्च प्राइस पर खरीद
सकते हैं। नए टैबलेट में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है और इसमें Qualcomm
Snapdragon प्रोसेसर मिलता है। दावा है कि इस टैबलेट को फुल चार्ज करने पर 56 दिनों
तक का स्टैंड-बाय टाइम और कमाल बैटरी बैकअप मिल सकता है। HONOR PAD X8a
Nadal Kids Edition में फोटोग्राफी, वीडियो, कॉलिंग और ऑनलाउन क्लासेज के लिए
इस टैबलेट में 5MP का फ्रंट और 5MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

बच्चों के लिए ले सकते हैं ये खास टैबलेट

honor pad x8a में 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। ये

400nits की ब्राइटनेस ऑफर करता है। मल्टीटास्किंग और अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इसमें

Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 64GB और 128GB दो

स्टोरेज ऑप्शंस दिए गए हैं। टैबलेट का डिजाइन मजबूत है और ये केवल 7.25mm मोटाई

वाले स्लिम फॉर्म फैक्टर के साथ आता है। नए टैब में एंबिएंट लाइट केयर के अलावा रीडिंग

एक्सपीरियंस के लिए E-इंक मोड दिया गया है। इसमें मल्टी टास्किंग करना भी बहुत आसान

है और क्वॉड सराउंड स्पीकर सिस्टम के साथ शानदार मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस भी इनसे

मिलता है। बच्चों के लिए लॉन्च हुए नए टैबलेट की कीमत भारतीय मार्केट में 13,999 रुपये

रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के चलते इसे 10,999 रुपये में खरीदने का मौका दिया

गया है। इसके साथ केस भी एकदम फ्री मिल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »