
बनने आए थे यमुना के लाल बन गए शराब के दलाल
मालीवाल ने कहा कि हम सभी अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रहे हैं और उन्हें चुनौती देने
जा रहे हैं कि वह हमारे सामने आएं और हमने नदी से जो काला पानी इकट्ठा किया है उसे देखें और
उसमें डुबकी लगाएं और यदि संभव हो तो उसे पी भी लें। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल बहुत
बड़े आदमी हो गए हैं, वो शीश महल में रहते हैं और बड़ी बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं। हमारे साथ आई
पूर्वांचली महिलाएं केजरीवाल से पूछना चाहती हैं कि छठ पूजा वो आखिर कहां करें। लोगों में बहुत
गुस्सा भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल को जरूरत पड़ती है तो वे हाथ जोड़कर आ जाते
हैं, ले लेकिन जरूरत खत्म होते ही यमुना नदी का ये हाल हो जाता है। अरविंद केजरीवाल को छठी
मैया का श्राप लगेगा। केजरीवाल पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि बनने आए थे यमुना के लाल,
बन गए शराब के दलाल। इस बीच दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत
में ले लिया। इससे पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में आम आदमी
पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंककर विरोध प्रदर्शन
किया। यह विरोध प्रदर्शन 5 फरवरी को दिल्ली चुनाव से पहले हुआ।