बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत

मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

 

Mukhtar Ansari Death News: मऊ के एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

Mukhtar Ansari Death: मऊ के एसपी ने कहा, “जैसे ही हमें मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना मिली,

मऊ पुलिस ने तुरंत संवेदनशील इलाकों में जवानों को तैनात कर दिया। आज, शुक्रवार की नमाज भी

पढ़ी जाएगी… कुछ अफवाहें फैल रही हैं कि क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है, हम हाई अलर्ट पर हैं।

मऊ में सीआरपीसी की धारा 144 पहले ही लागू कर दी गई है। मैं सभी से शांति बनाए रखने की

अपील करता हूं और अफवाहों पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की

जाएगी।” मुख्तार अंसारी की मौत पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा, “लोग जो संदिग्ध

मौत की बात कहते हैं, वो जांच का विषय है। जांच में सत्यता के आधार पर बयान करना चाहिए।

आज के दिन विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए। फॉरेंसिक रिपोर्ट पर ही विश्वास किया जा सकता

है…किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।”

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम शुरू

 मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। पांच सदस्यीय डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है।

बांदा में मुख्तार का शव ले जाने के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा शव वाहन।

चालक मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से तय रूट से जाएंगे। वाहन में चार स्वजन के

भी बैठने की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »