
राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने मेडिकल ऑफिसर के पदों
पर बंपर भर्ती निकाली है। ऐसे में जो भी इच्छुक और योग्य
उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह इस
फॉर्म को भर सकते हैं। बता दें कि बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी
ने 26 मई से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in
पर आवेदन शुरू किए हैं। बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट 15
जून 2025 है। फॉर्म भरने के साथ एप्लिकेशन फीस भरने की
भी लास्ट डेट 15 जून है। SHSB द्वारा निकाली गई भर्ती
सरकारी अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेदिक,
होमियोपैथिक और यूनानी के लिए है।मेडिकल ऑफिसर
आयुर्वेद – 1411मेडिकल ऑफिसर होम्योपैथी – 706
मेडिकल ऑफिसर यूनानी – 502मेडिकल ऑफिसर
भर्ती का फॉर्म भरने के लिए पदों की योग्यता अलग-
अलग तय की गई है। मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेदिक
के कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय
से बीएएमएस की डिग्री होनी चाहिए। मेडिकल ऑफिसर
होम्योपैथिक पदों के लिए बैचलर ऑफ होम्योपैथी
मेडिसीन एंड सर्जरी और मेडिकल ऑफिसर यूनानी
के लिए बीयूएमएस बैचलर ऑफ यूनानू मेडिसीन एंड
सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता
के अलावा उम्मीदवारों के पास इंटर्नशिप ट्रेनिंग
सर्टिफिकेट होने के साथ बिहार का होना जरूरी है।
बिहार के सरकारी अस्पताल में निकली 2619 पदों पर भर्ती
बता दें कि मेडिकल ऑफिसर बनने के लिए कैंडिडेट्स
की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37
साल तक होनी चाहिए। वहीं आयुसीमा की गणना 01
अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित
वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी।इन पदों पर
चयनित उम्मीदवारों को 32,000 रुपए प्रति माह सैलरी
मिलेगी।इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन सीबीटी
के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न
आएंगे और हर प्रश्न 4 अंकों का होगा। वहीं परीक्षा अवधि
2 घंटे की होगी।फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी/
ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क देना
होगा। वहीं वहीं एससी/एसटी/पीएच कैंडिडेट्स को 125
रुपए और महिला वर्ग की उम्मीदवारों को 125 रुपए
आवेदन शुल्क देना होगा।संविदा के आधार पर यह
मेडिकल भर्ती 11 महीने के लिए की जा रही है। हालांकि
इसको आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ऑनलाइन
आवेदन करते हुए आरक्षण लेने वाले उम्मीदवार
को जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र
आदि डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।