
हाजीपुर में दिखा ऐसा नजारा
हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के महुआ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 201 पर लोग
वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। इसके अलावा, सारन जिला के मध्य विद्यालय
खानपुर के बूथ पर मतदान करने के लिए प्रत्याशियों की लंबी लाइन है। छपरा सदर
के मतदान केंद्र पर मेडिकल की टीम तैनात है। सीतामढी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 969 मतदान
केंद्रों पर मतदान कार्य से संबंधित लाइव वेब कास्टिंग की मानीटरिंग वेब कास्टिंग नियंत्रण
कक्ष द्वारा किया जा रहा है।इसके लिए विधानसभावार पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति
की गई है। वेब कास्टिंग से संबंधित सभी मतदान केंद्रों के अनुश्रवण एवं निगरानी की
व्यवस्था विधानसभावार बड़े डिस्प्ले के माध्यम से किया जा रहा है।सीतामढ़ी जिला
मुख्यालय डुमरा के महावीर चौक पर मॉडल बूथ पर मतदान के लिए तैयारी नजारा
कुछ इस तरह का देखा जा रहा है।
जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह
सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा आते हैं- सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बथनाहा,
परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी। इन क्षेत्रों में 1100 मतदान केंद्र भवनों में 1932 मतदान केंद्र
बनाए गए हैं।इनमें 764 संवेदनशील व 562 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में
बताए जा रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर यह जिला बसा है और दोनों ही तरफ सदियों से
रिश्तेदारी है जिसे रोटी-बेटी का संबंध कहा जाता है इसलिए दोनों तरफ इस चुनाव को
लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इस बार 19 लाख 47 हजार 996 मतदाता 14
प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मुख्य मुकाबला एनडीएम समर्थित जदयू
प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर एवं आइएनडीआइए से राजद के डॉ. अर्जुन राय के बीच है।
प्रत्येक दो घंटे यथा सुबह सात बजे, नौ बजे, 11 बजे, दोपहर एक बजे, तीन बजे तथा
शाम पांच बजे मतदान प्रतिशत की बुलेटिन जिला प्रशासन की ओर से जारी होगी।
बिहार में 11 बजे तक 21.11 प्रतिशत हुई वोटिंग
पांचवें चरण में सारण लोकसभा अंतर्गत पड़ने वाले परसा विधानसभा क्षेत्र के परसा
नगर पंचायत समेत परसा प्रखंड के 13 पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सोमवार को
मतदान कराई जाएगी। चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए देर शाम तक मतदान केंद्र
पर सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का पहुंचना जारी था। बूथों पर मतदान करवाने
के लिये मतदान कर्मियों की चहल कदमी तेज हो चुकी थी।सारण लोकसभा चुनाव के
मद्देनजर परसा विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाली परसा नगर पंचायत समेत प्रखंड के
13 पंचायतों के 82 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। उसको लेकर परसा प्रखंड के 50929
मतदाता व अमनौर प्रखंड के 52 मतदान केंद्र पर 51283 मतदाता अपने मतों का प्रयोग
कर लोकतंत्र के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।