
बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस
(बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ
रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही।
ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को
पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया।
दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब
दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। आग की
लपटों से झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मरने वालों में से एक छोड़कर बाकी चार की पहचान हो गई है।
अभी तक आ रही खबरों के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री थे।
बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग
मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है।
उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी
यात्रियों की पहचान हो गई है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आग लगने
के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और
कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह
से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए।
सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान
पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस
से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर
ड्राइवर की पास की खिड़की से कूदकर भाग गए। प्राप्त सूचना के अनुसार
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला
इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई
दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही।