
राठ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार की सुबह नदना गांव के पास एक तेज रफ्तार मर्सिडीज
कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान मर्सिडीज कार में सवार चार
लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा व 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार की सुबह नदना गांव के पास एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान मर्सिडीज कार में सवार चार लोग
घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा व 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
मर्सिडीज कार का एयरबैग खुलने के कारण सभी की जान बच गई।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट से होते हुए दिल्ली जा रहे
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट से होते हुए दिल्ली जा रहे वहीं के निवासी 32 वर्षीय मंजीत
पुत्र ओमप्रकाश सिंह, 32 वर्षीय चौधरी अब्दुल मुनाफ पुत्र फारुख, 28 वर्षीय सुमित पुत्र अशोक
और गुरुग्राम निवासी 36 वर्षीय नरेश पुत्र जिले सिंह मर्सिडीज कार से जा रहे थे। तभी राठ
कोतवाली के नदना गांव के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चालक सुमित को नींद आ गई।
कार की स्पीड 190 थी। इस दौरान मर्सिडीज बेकाबू हो गई और इसके बाद कार उछल कर 20
फुट नीचे खाई में गिर गई। वहीं कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह फेंसिंग को छुए बगैर
खंती में जा गिरी। अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 190 की रफ्तार से दौड़ाई मर्सिडीज
वहीं कार के एयरबैग खुलने से युवकों की जान बच गई। इनमें दो के अधिक चोट आई है। हादसे की
सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने कार में सवार लोगों को खिड़कियों के कांच तोड़ बमुश्किल
बाहर निकाला। उन्होंने सीएचसी ले गए। डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि सुमित व नरेश को मेडिकल
लेज उरई रेफर कर दिया है। गनीमत यह रही कि मर्सिडीज कार के एयरबैग खुल जाने से कार में सवार
सभी लोग बच गए। बताया कि कार में सवार मंजीत व अब्दुल मुनाफ भी आने साथियों के साथ
बुलेंस में बैठक कर उरई के मेडिकल कालेज चले गए। मर्सिडीज 2023 माडल की है।