बेंगलुरु में कार से टच हो गई ट्रांसपोर्ट बस

  1. बेंगलुरु में व्यस्त सड़क पर हुई घटना
  2. कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हुआ वाकया
  3. बस से मामूली टच हो गई थी कार
नई दिल्ली। बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी
वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला ट्रांसपोर्ट बस के आगे खड़ी दिखाई देती है। ऐसा लगता
है कि महिला बस को रोकने की कोशिश कर रही है।लेकिन बस चालक बिना उसकी बात सुने बस
को आगे बढ़ा देता है। महिला बाल-बाल बच जाती है। अगर महिला पीछे नहीं हटी होती, तो कोई
दुर्घटना भी हो सकती थी। सोशल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो को देखकर लोग बस चालक
के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।लेकिन विवाद वीडियो में दिख रहे फ्रेम से थोड़ा पहले शुरू
होता है।दरअसल वीडियो में दिख रही महिला कार से जा रही थी।

बेंगलुरु में कार से टच हो गई ट्रांसपोर्ट बस

सड़क काफी व्यस्त है और गाड़ियों की भीड़ में एक ट्रांसपोर्ट बस भी गुजर रही है। जाम को
देखते हुए बस चालक ब्रेक मारने की कोशिश करता है।लेकिन ट्रांसपोर्ट बस सामने चल रही
कार से थोड़ा सा टच हो जाती है। कार में बैठी महिला इससे आगबबूला हो जाती है और उतरकर
बस चालक से लड़ने के लिए बस के आगे खड़ी हो जाती है। बिना इस बात की परवाह किए कि
सड़क पर काफी जाम लग चुका है, वह बस की विंडशील्ड का वाइपर पकड़ कर खड़ी हो जाती है।
शायद बस चालक किसी विवाद से बचना चाह रहा हो, इसलिए वह बस का एक्सलेरेटर दबा देता
है और महिला बाल-बाल बचती है। बस वहां से गुजर जाती है और लोग चिल्लाते रह जाते हैं।
पीछे हटने की स्थिति में महिला के पैर की स्लीपर निकलकर गिर जाती है।ये वीडियो किसी
सीसीटीवी का नहीं, बल्कि कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो
23 मई का है, लेकिन अभी प्रसारित हो रहा है। इस मामले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन
का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »