
बेहद कम उम्र में ही आप के साथ राजनीति शुरु
वे साल 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़ गए। इस दौरान उनकी मुलाकात
अरविंद केजरीवाल से हुई। राजनीतिक करियर के शुरूआती दिनों में रावघ चड्ढा आम आदमी
पार्टी के ड्राफ्टिंग कमेटी का हिस्सा थे। साल 2013 में वे आप के घोषणा पत्र तैयार करने वाली
टीम के हिस्सा रहे। इसके बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया आम आदमी
पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा को बैडमिंटन खेलना पसंद है वे स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेल
चुके हैं। उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में सचिन तेदुलकर और ब्रायन लारा शामिल हैं।रावघ चड्ढा
साल 2016 में दिल्ली के बजट का मसौदा तैयार करने में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के
सलाहकार बने थे। इस दौरान उन्होंने केवल एक रुपये प्रतिमाह वेतन लिया था। राघव केंद्र
सरकार के वित्तीय सलाहकार के रूप में भी काम किया लेकिन अप्रैल साल 2018 में गृह मंत्रालय
ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी जिसके बाद राघव चड्ढा ने अपने ढाई महीने की सैलरी 2.5
रुपये केंद्र को वापस कर दिए। इस घटना के बाद राघव चड्ढा सुर्खियों में आए थे।लोकसभा का
लड़ चुके हैं चुनाव उन्हें साल 2018 में साउथ दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया था। जिसके बाद
उन्हें साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने साउथ दिल्ली उन्हें अपना उम्मीदवार
घोषित किया। हालांकि वे बीजेपी नेता रमेश बिधुड़ी से करीब दो लाख वोटों से हार गए। पहली
बार साल 2020 में विधानसभा पहुंचे थे रावघ चड्ढा साल 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के
दौरान आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर सीट से राघव चड्ढा को मैदान में उतारा। राघव चड्ढा
20 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी नेता आरपी सिंह को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे।
इसके बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया।