
बोले- बुर्का पहनकर बोर्ड परीक्षा देने पर लगे पाबंदी
राणे ने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं जहां छात्रों ने बुर्का पहना हुआ था, इसलिए
धोखाधड़ी और नकल की घटनाएं सामने आई हैं। महाराष्ट्र में ये सब नहीं होना चाहिए,
इसलिए मैंने संबंधित मंत्री को पत्र लिखा है। नितेश राणे के इस मांग पर विवाद बड़
सकता है। इससे पहले नितेश राणे ने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ करार दिया था और
यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि ‘‘सभी आतंकवादी गांधी परिवार को वोट देते
हैं।’’ राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन व वायनाड से लोकसभा सदस्य
प्रियंका गांधी वाद्रा पर हमला करते हुए ये आरोप लगाया। भाजपा नेता नितेश राणे ने
आरोप लगाया, ‘‘केरल ‘मिनी पाकिस्तान’ है। आतंकवादियों ने (पहले) राहुल गांधी को
वोट दिया और अब उनकी बहन प्रियंका गांधी को वोट दिया है।’’ अपनी टिप्पणियों के
लिए विपक्षी दलों की तीखी आलोचना का सामना कर रहे राणे ने सोमवार को कहा कि
केरल भारत का हिस्सा है और वह दक्षिणी राज्य में हिंदुओं के धर्मांतरण और ‘लव
जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे थे। नितेश राणे ने यह भी कहा था कि चाकू से हमला होने के
बाद जिस तरह से सैफ अली खान अस्पताल से बाहर निकले, उससे उन्हें हैरानी हुई
कि क्या बॉलीवुड स्टार पर ‘वास्तव में हमला हुआ था या वे नाटक कर रहे थे’।