भरी सभा में नीतीश कुमार ने मानी गलती

 

 मोतिहारी। Bihar Politics in Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज

पूर्वी चंपारण के केसरिया में एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी

राधामोहन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां

उन्होंने एक बार फिर से लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश

कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि वर्ष 2005 से हमने भाजपा के साथ काम

करना शुरू किया था। पहले क्या स्थिति थी, अब कैसी स्थिति है, आप ही तय

कीजिए। पहले शाम होते ही लोग घर से निकलना छोड़ देते थे। 

भरी सभा में नीतीश कुमार ने मानी गलती

Bihar News: नीतीश कुमार ने कहा कि उनके साथ जाना  मेरी गलती थी।

अब ऐसा नहीं होगा। याद कीजिए उसे दौर को जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में

महीने में औसतन 11 मरीज ही पहुुंच पाते थे। अब प्रत्येक महीने 11 हजार लोग

पीएचसी पहुंचते हैं।Nitish Kumar: भरी सभा में नीतीश कुमार ने मानी गलती

कहा- अब आगे ऐसा नहीं होगा, मुसलमानों से कह दी बड़ी बात

हमने महिलाओं के उत्थान के लिए कई बड़े फैसले लिए।

विश्व बैंक की मदद से स्वयं सहायता समूह को सशक्त करते हुए उन्हें जीविका

में तब्दील किया। नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार में 10 लाख 51 हजार

मूह में एक करोड़ 21 लाख महिलाएं इससे जुड़ी हैं। 

हमने 8000 से अधिक कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाई

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने भाजपा के साथ मिलकर मुस्लिम के हित के

लिए काफी काम किया है। आठ हजार से ज्यादा कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई।

मदरसों को मान्यता दी। पहले किसी ने ऐसा क्यों नहीं किया। बिहार में हिुंदू-मुसलमान

के बीच कोई झगड़ा नहीं है। हमने देश में सबसे पहले जातीय गणना भी करवाई है।

इस पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने पूर्वी चंपारण में विकास कार्यों की

चर्चा करते हुए कहा कि छह सौ करोड़ रुपये की लागत से मोतिहारी में मेडिकल

कालेज एवं अस्पताल का निर्माण होना है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »