
सलमान ने अपने फिटनेस उपकरण ब्रांड ‘बीइंग स्ट्रांग’ के लाइसेंस
अधिकार को लेकर जेराई फिटनेस के साथ एक समझौता किया था।
इसी के रॉयल्टी भुगतान को लेकर विवाद है।
भाईजान का फिटनेस ब्रांड विवाद: सलमान खान ने 7.24 करोड़ के लिए खटखटाया NCLAT का दरवाजा
सलमान ने मई महीने में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी)
की मुंबई पीठ में जेराई फिटनेस के खिलाफ दिवाला अर्जी लगाई थी।
लेकिन उस याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया
कि दावा विवादास्पद प्रकृति का है
और यह दिवाला कानून के बजाय वसूली प्रक्रिया के दायरे में आता है।
एनसीएलटी के इस आदेश के खिलाफ सलमान ने अब राष्ट्रीय कंपनी विधि
अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष अपील की है।
इस मामले को सुनवाई के लिए 22 अगस्त को सूचीबद्ध किया गया था
लेकिन उनके वकील के अनुरोध पर इसे 15 सितंबर तक के लिए
स्थगित कर दिया गया है। सलमान ने अक्टूबर, 2018 में जेराई फिटनेस
के साथ व्यापारलाइसेंस समझौता किया था
जिसमें बीइंग स्ट्रांग ब्रांड का उपयोग करने का अधिकार दिया गया था।