भाजपा चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी

भाजपा चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी
भाजपा चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी
अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी का
दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आधिकारिक तौर पर अभी मिल्कीपुर विधानसभा सीट का
परिणाम घोषित नहीं हुआ है लेकिन भाजपा उम्मीदवार सपा के उम्मीदवार से काफी आगे है। यह
सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है।लखनऊ । समाजवादी पार्टी के
प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी
मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आधिकारिक तौर पर अभी मिल्कीपुर विधानसभा
सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है लेकिन भाजपा उम्मीदवार सपा के उम्मीदवार से काफी आगे है।
अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में वस्तुतः पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा, लोकसभा
चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर
कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।

भाजपा चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी

उन्होंने कहा, पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए

वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। यादव ने कहा, ‘‘ ये झूठी जीत है,

जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका

अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश

प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से

इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है।इसीलिए उपचुनाव कराया गया। मिल्कीपुर उपचुनाव,

समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है,

क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है। इस सीट पर कुल 10

उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु

पासवान के बीच माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं

कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »