भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

बेटी यशोधरा एवं चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

26/8/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

हिसार हरियाणा

ढंढूर स्थित फार्म हाउस में हजारों लोगों ने किए अंतिम दर्शन

बेटी यशोधरा एवं चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे ऋषि

नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी यशोधरा

ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पूर्व नागरिकों के

अंतिम दर्शन के लिए सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर ढंढूर स्थित उनके फार्म हाउस में रखा गया था।

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

सोशल मीडिया स्टार एवं बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट अब अपनी अंतिम यात्रा की

ओर कदम बढ़ा चुकी है लेकिन इस बीच लोगों को दुख उनकी बेटी को लेकर भी है।

छह साल पहले छोटी सी उम्र में अपने पिता को गंवा देने वाली यशोधरा

से अब मां का साथ भी छूट गया है। वहीं अंतिम यात्रा के दौरान के बेटी ने मां को कंधा दिया।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी सहित अनेक राजनेता शामिल हुए।

सोनाली फोगाट को श्रद्धांजलि देने वालों में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री

डॉ कमल गुप्ता, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, महापौर गौतम सरदाना,

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र (वीर चक्र),

पूर्व विधायक कुलदीप बिश्रोई, फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, पूर्व

विधायक प्रोफेसर सम्पत सिह, बजरंग दास गर्ग, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग,

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

डॉ योगेश बिदानी, जेजेपी से रमेश गोदारा, नरेश सिंगल, दीनदयाल

गौरखपुरिया, कृष्ण बिश्रोई, रणधीर पनिहार, सुरेश गोयल धूपवाला,

जगदीश गोदारा, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सोनाली फोगाट के पार्थिव शव को अंतिम संस्कार के लिए ऋषि नगर स्थित

श्मशान घाट में ले जाया जा रहा है। यहां पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दौरान अन्य बीजेपी कार्यकर्ता

और वरिष्ठ नेता व अधिकारी पहुंचने शुरू हो चुके हैं।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »