
भाजपा ने दिल्ली में जानबूझ कर बसाए रोहिंग्या
शाह को लिखे अपने पत्र में आतिशी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के 2022 में किए गए दो ट्वीट का हवाला
दिया है। उन्होंने लिखा, ‘केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने 17 अगस्त, 2022 को दो ट्वीट किए थे जिनसे
स्पष्ट रूप से पता चलता है कि इन शरणार्थियों को दिल्ली में बसाना भाजपा सरकार का ‘सोचा-समझा निर्णय
और नीति’ है।’आतिशी ने कहा, ‘पुरी के पोस्ट से ऐसा लगता है कि उन्हें बक्करवाला के कई ईडब्ल्यूएस
(आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) फ्लैट में बसाया गया था। ये फ्लैट दिल्ली के गरीब लोगों के लिए थे। ऐसा लगता
है कि दिल्ली के लोगों के अधिकार और सुविधाएं प्रवासियों को दी जा रही हैं।’आतिशी के आरोपों पर पलटवार
करते हुए पुरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आम आदमी पार्टी ने ध्यान भटकाने, झूठी कहानियों और आधे सच की
राजनीति जारी रखी है। अवैध रोहिंग्या प्रवासियों के बारे में तथ्य और वास्तविक स्थिति को उसी दिन ट्वीट
के माध्यम से स्पष्ट किया गया था, जिसे उन्होंने चुनिंदा रूप से अनदेखा करना चुना और ऐसा करना जारी
रखा। किसी भी रोहिंग्या प्रवासी को दिल्ली में सरकारी घर नहीं दिया गया है। वास्तव में, AAP के झूठे दावों
के विपरीत, वे वास्तव में वे लोग हैं जो दिल्ली में अवैध रोहिंग्याओं की मेजबानी करते हैं, उन्हें बड़ी संख्या
में बसाते हैं, उन्हें बिजली और पानी देते हैं और उन्हें ₹10,000 भी देते हैं।’