
टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित
टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित भारतीय खेल जगत में महेंद्र सिंह धोनी
जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये है। आईपीएल की इस साल बड़ी नीलामी होनी
है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित मुंबई की टीम के साथ बने रहेंगे या नहीं। हार्दिक
और रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी टीम की अगुवाई करना
चाहते हैं। आईपीएल संचालन समिति ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वे कितने
खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देंगे। इस बात की संभावना है कि फ्रेंचाइजी को
एक विदेशी सहित चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिले। फ्रेंचाइजी टीमों
को अगले कुछ वर्षों के लिए मजबूत टीम बनाने पर कुछ कठोर फैसले लेने होंगे।
भारत की कप्तानी से नजरअंदाज किये
गुजरात टाइटंस के लिए कमाल करने वाले हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
अच्छा नहीं रहा। गुजरात की टीम में हार्दिक के मार्गदर्शन के लिए आशीष नेहरा मौजूद थे
लेकिन मुंबई के साथ उन्हें कोच मार्क बाउचर से उस तरह का मार्गदर्शन नहीं मिला।
गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने से हार्दिक की कप्तान बनने की संभावनाएं प्रभावित
हुई है। इसमें हालांकि अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति का भी अहम योगदान
रहा जिसका मानना था कि एक कप्तान के तौर पर हार्दिक रणनीतिक तौर पर अच्छे नहीं
रहे है। युवा खिलाड़ी भी उनसे ज्यादा सूर्यकुमार यादव के साथ सहज रहेंगे। हार्दिक के
लिए खुद को अहम बनाये रखने के लिए श्रीलंका में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय
श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें घरेलू मैचों में भी लगातार खेलना होगा।
जनवरी 2022 के बाद से वह भारत के लिए सिर्फ सीमित ओवरों के लगभग 50 प्रतिशत
मैच ही खेल पाये हैं। उन्होंने इस दौरान 79 में से 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 59 में से सिर्फ
23 एकदिवसीय मैच खेले हैं। भारतीय क्रिकेट में उतार-चढाव होते रहते हैं और हार्दिक को
अगर अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलना है तो उन्हें दिसंबर में बड़ौदा के लिए विजय
हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा।