भारत में दक्षिण एशिया की पहली महिला हैंडबॉल लीग का अनावरण

भारत में दक्षिण एशिया की पहली महिला हैंडबॉल लीग का अनावरण
भारत में दक्षिण एशिया की पहली महिला हैंडबॉल लीग का अनावरण
 

लीग में छह टीम हिस्सा लेंगी

मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में लीग के लोगो का अनावरण भी किया गया।

इस लीग का आयोजन दक्षिण एशियाई हैंडबॉल महासंघ और एशियाई हैंडबॉल

महासंघ के तत्वावधान में भारतीय हैंडबॉल संघ के सहयोग से किया जाएगा।

पावना स्पोर्ट्स वेंचर इस लीग के प्रमोटर हैं।

भारत में दक्षिण एशिया की पहली महिला हैंडबॉल लीग का अनावरण

पावना स्पोर्ट्स वेंचर की कार्यकारी निदेशक प्रिया जैन ने लीग का अनावरण करते हुए कहा, ‘‘

लीग में छह टीम हिस्सा लेंगी और यह भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार में अहम

भूमिका निभा सकती है। हमने लीग को जनवरी 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य बनाया है।’’

भारतीय हैंडबॉल संघ के लीग चेयरमैन और दक्षिण एशियाई हैंडबॉल महासंघ के महासचिव

आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि इस लीग के शुरू होने से महिला खिलाड़ियों को काफी बढ़ावा मिलेगा।

भारत में इस समय तीन लाख से अधिक लड़कियां हैंडबॉल खेल रही

पांडे ने कहा, ‘‘भारत में इस समय तीन लाख से अधिक लड़कियां हैंडबॉल खेल रही हैं और ये लीग उन्हें महत्वपूर्ण अवसर मुहैया कराएगी। इससे महिला टीम के प्रदर्शन में सुधार होगा और उम्मीद है कि हमारी महिला टीम 2032 ओलंपिक में खेलते हुए दिखेगी और पदक जीतेगी।’’ अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष बदर मोहम्मद अल थैयब ने उम्मीद जताई कि यह लीग सफल रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय महिला टीम ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से पुरुष टीम को पीछे छोड़ दिया है और इस खेल को लोकप्रिय किया है। उम्मीद करता हूं कि यह लीग (डब्ल्यूएचएल) सफल रहेगी।’’

भारतीय महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान ज्योति शुक्ला ने उम्मीद जताई कि इस लीग से खिलाड़ियों को जरूरी अनुभव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगी। ज्योति ने कहा, ‘‘यह लीग महिला खिलाड़ियों के लिए काफी अहम साबित होगी। इस लीग से खिलाड़ियों को जरूरी अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।’’ भारतीय महिला टीम एशिया में पांचवें नंबर की टीम है और पिछले साल जोर्डन में उसने पहली बार प्रतिष्ठित ‘एशियाई प्रेजिडेंट्स कप’ खिताब जीता।

भारत में मंगलवार को यहां दक्षिण एशिया की पहली पेशेवर महिला हैंडबॉल लीग (डब्ल्यूएचएल)

का अनावरण किया गया जिसमें छह टीम हिस्सा लेंगी। दक्षिण एशिया की इस पहली महिला पेशेवर

हैंडबॉल लीग में भारत के अलावा एशिया, यूरोप और अफ्रीका की स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »