
नई दिल्ली। निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा की वेब सीरीज पंचायत 3 (Panchayat 3) की चर्चा इस वक्त
हर तरफ जारी है। पिछले दो सीजन की तरह टीवीएफ (TVF) सीरीज का तीसरा सीजन भी कमाल का
निकला है। पंचायत के नए सीजन में पहले ही तरह जबरदस्त कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग देखने
को मिली है। खासतौर पर फुलेरा प्रधान मंजू देवी यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने
एक बार फिर से शानदार अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया है। इस बीच नीना ने बताया है कि कैसे
भीषण गर्मी में पंचायत 3 की शूटिंग को किया गया था। वेब सीरीज पंचायत 3 (Panchayat 3) को लेकर
इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। सीरीज की स्टार कास्ट और कहानी को लेकर हर दिन नए-नए
अपडेट और जानकारियां सामने आ रही हैं। इस दौरान फुलेरा प्रधान मंजू देवी यानी नीना गुप्ता (Neena
Gupta) ने पंचायत सीजन 3 की शूटिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि गर्मी कैसे
सीरीज की शूट हुई।